Place this code on every page across your site and Google will automatically show ads in all the best places for you site's HTML. This script loads the relevant amp-auto-ads libraries. अनेग्जीमेण्डर(Anaximander) 611-547 B.C. :- Geographical contribution

अनेग्जीमेण्डर(Anaximander) 611-547 B.C. :- Geographical contribution


       अनेग्जीमेण्डर (Anaximander)
जीवन परिचय :-
प्रसिद्ध यूनानी भूगोलवेत्ताअनेग्जीमेण्डर का जन्म टर्की के तटवर्ती नगर मिलेटस में हुआ था।अनेग्जीमेण्डर थेल्स के शिष्य थे। थेल्स के साथ-साथ इन्हें भी गणितीय भूगोल का संस्थापक माना जाता है।अनेक्जीमेण्डर को जैव भूगोल का जनक एवं मानचित्र कला का पिता भी कहा जाता है।  ये एक महान खगोलशास्त्री थे। इन्होंने अनेक खगोलीय अन्वेषण किए। इन्होंने पृथ्वी की उत्पत्ति आकृति तथा क्षेत्रफल आदि के विषय में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इन्होंने पृथ्वी को एक ठोस पिंड के रूप में माना तथा इसकी आकृति गोलाकार बताई।  पृथ्वी को इन्होंने ब्रह्मांड के मध्य में स्थित माना।  पृथ्वी की उत्पत्ति के संबंध में अनेग्जीमेण्डर ने बताया कि प्रारंभ में ब्रह्मांड में आद् पदार्थ फैले हुए थे।  जिन्होंने संगठित होकर गोले का रूप धारण कर लिया एवम पृथ्वी की उत्पत्ति हुई । उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में सभी नक्षत्र ,सूर्य, चंद्रमा आदि प्रकाश का उत्सर्जन करते हुए पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं। 
भूगोल में योगदान :- 
1.नोमोन या धूप घड़ी का आविष्कार:-  यूनानी भौगोलिक चिंतन तथा लेखन की ज्यामितीय पद्धति को स्थापित करने का श्रेय अनेग्जीमेण्डर को जाता है । अनेेेेेेग्जीमेण्डर ने यूनानीयों को बेबीलोनियायी यंत्र नोमोन(Gnomon) से  अवगत करवाया। यह यंत्र सूर्य घड़ी के समान कार्य करता था। इस यंत्र द्वारा उत्तर-दक्षिण दिशा की मध्याह्न रेखा या देशांतर निश्चित किया जाता था।  यह यंत्र एक सीधी स्थित छडी से सूर्य की विभिन्न स्थितियों के माप , उसकी छाया की लंबाई एंवम दिशा के आधार पर दोपहर का सही सही अनुमान करता था। दोपहर का अनुमान छड़ी की छोटी से छोटी छाया द्वारा लगाया जाता था। 
                  नोमोन (Gnomon )
2. मापक के आधार पर विश्व के प्रथम मानचित्र का निर्माण:- सर्वप्रथम मापक के  आधार पर मानचित्र का निर्माण अनेग्जीमेण्डर द्वारा किया गया। इन्हें प्रथम विश्व मानचित्र निर्माता माना जाता है। अनेग्जीमेण्डर से पूूूर्व सुुुुुुुुुमेरियनो द्वारा चित्रात्मक मानचित्रो का निर्माण किया गया था। इन मानचित्रो मे 2700 ई.पूर्व.के कुछ नगरों को दर्शाया गया था। अनेग्जीमेण्डर ने अपने विश्व मानचित्र में यूनान को मध्य में दिखाया था। यह वृताकार एंवम महासागरीय नदी द्वारा घिरा था। इनका मानचित्र कांस्य प्लेट पर निर्मित था। यह गोलाकार था।  अनेग्जीमेण्डर ने भूमध्यसागर के तटवर्ती देशो का मानचित्र भी बनाया था।  3. अनेग्जीमेण्डर अटलांटिक महासागर मेंं नौकायन करने करने वाला प्रथम भूगोलवेत्ता था। 
इस प्रकार अनेग्जीमेण्डर महान खगोलशास्त्री,भूगोलवेत्ता एंवम अग्रगामी मानचित्रकार थे। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.